Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

मिरे दिल को मयस्सर होगी तन्हाई तो क्या होगा

अदनान अख़्तर आज़मी

मिरे दिल को मयस्सर होगी तन्हाई तो क्या होगा

अदनान अख़्तर आज़मी

MORE BYअदनान अख़्तर आज़मी

    मिरे दिल को मयस्सर होगी तन्हाई तो क्या होगा

    अगर वापस आएगा वो हरजाई तो क्या होगा

    मिरे अश'आर अहल-ए-अंजुमन के पेश-ए-ख़िदमत हैं

    नहीं होगी अगर 'मेरी पज़ीराई तो क्या होगा

    मनाज़िर ख़ूब दिलकश हैं नज़र में आप की लेकिन

    चली जाएगी जब आँखों की बीनाई तो क्या होगा

    सर-ओ-सामान ले कर हम चले आए हैं जंगल में

    अगर हम को आई रास तन्हाई तो क्या होगा

    बड़ी मुश्किल से मैं ने ज़िंदगानी की हिफ़ाज़त की

    मुसीबत फिर मिरे घर तक चली आई तो क्या होगा

    गरेबाँ चाक अपना सी चुके 'अदनान' हम कब का

    अगर इस शौक़ ने ली फिर से अंगड़ाई तो क्या होगा

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए