Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

दश्त की वीरानियों में ख़ेमा-ज़न होता हुआ

सालिम सलीम

दश्त की वीरानियों में ख़ेमा-ज़न होता हुआ

सालिम सलीम

MORE BYसालिम सलीम

    दश्त की वीरानियों में ख़ेमा-ज़न होता हुआ

    मुझ में ठहरा है कोई बे-पैरहन होता हुआ

    एक परछाईं मिरे क़दमों में बल खाती हुई

    एक सूरज मेरे माथे की शिकन होता हुआ

    एक कश्ती ग़र्क़ मेरी आँख में होती हुई

    इक समुंदर मेरे अंदर मौजज़न होता हुआ

    जुज़ हमारे कौन आख़िर देखता इस काम को

    रूह के अंदर कोई कार-ए-बदन होता हुआ

    मेरे सारे लफ़्ज़ मेरी ज़ात में खोए हुए

    ज़िक्र उस का अंजुमन-दर-अंजुमन होता हुआ

    RECITATIONS

    सालिम सलीम

    सालिम सलीम,

    सालिम सलीम

    दश्त की वीरानियों में ख़ेमा-ज़न होता हुआ सालिम सलीम

    Suggested Book
    Sabhi Rang Tumhare Nikle book cover

    Sabhi Rang Tumhare Nikle

    Author: Salim Saleem
    Publication: Rekhta Publications (2017)
    Buy This Book

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए