मिरा एक शख़्स से राब्ता नहीं हो रहा
मिरा एक शख़्स से राब्ता नहीं हो रहा
मिरा ख़ुद से कोई मुकालिमा नहीं हो रहा
तुझे रौशनी से जुदा करूँ किसी शाम मैं
तुझे इतनी ताब में देखना नहीं हो रहा
तिरी शक्ल मुझ में ज़रा नुमू नहीं पा रही
मिरा आइना मिरा आइना नहीं हो रहा
बड़ी तेज़ तेज़ मैं दौड़ता हूँ तिरी तरफ़
किसी तरह कम प ये फ़ैसला नहीं हो रहा
कोई दिल से दर्द की बेल ऐसी लिपट गई
किसी तरह पेड़ मिरा हरा नहीं हो रहा
ऐ जमाल तू ने बदन किया मुझे इस तरह
मिरी रूह से तिरा हक़ अदा नहीं हो रहा
तिरी क़ुर्बतों में गुज़र रहे हैं हमारे दिन
हमें क्यों मगर तिरा तज्रबा नहीं हो रहा
Maujood Ki Nisbat Se
Buy This BookAdditional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.