Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

माँ

MORE BYहबीब जालिब

    बच्चों पे चली गोली

    माँ देख के ये बोली

    ये दिल के मिरे टुकड़े

    यूँ रोए मिरे होते

    मैं दूर खड़ी देखूँ

    ये मुझ से नहीं होगा

    मैं दूर खड़ी देखूँ

    और अहल-ए-सितम खेलें

    ख़ूँ से मिरे बच्चों के

    दिन रात यहाँ होली

    बच्चों पे चली गोली

    माँ देख के ये बोली

    ये दिल के मिरे टुकड़े

    यूँ रोएँ मिरे होते

    मैं दूर खड़ी देखूँ

    ये मुझ से नहीं होगा

    मैदाँ में निकल आई

    इक बर्क़ सी लहराई

    हर दस्त-ए-सितम काँपा

    बंदूक़ भी थर्राई

    हर सम्त सदा गूँजी

    मैं आती हूँ मैं आई

    मैं आती हूँ मैं आई

    हर ज़ुल्म हुआ बातिल

    और सहम गए क़ातिल

    जब उस ने ज़बाँ खोली

    बच्चों पे चली गोली

    उस ने कहा ख़ूँ-ख्वारो!

    दौलत के परस्तारो

    धरती है ये हम सब की

    इस धरती को ना-दानो!

    अंग्रेज़ के दरबानो

    साहिब की अता-कर्दा

    जागीर न तुम जानो

    इस ज़ुल्म से बाज़ आओ

    बैरक में चले जाओ

    क्यूँ चंद लुटेरों की

    फिरते हो लिए टोली

    बच्चों पे चली गोली

    स्रोत :
    • पुस्तक : kulliyat-e-habib jaalib (पृष्ठ 206)
    • रचनाकार : habib jaalib
    • प्रकाशन : Tahir publishar,lahore (2012)
    • संस्करण : 2012

    संबंधित टैग

    यह पाठ नीचे दिए गये संग्रह में भी शामिल है

    माँ: एक उनवान 10 नज़्में

    माँ: एक उनवान 10 नज़्में

    माँ उर्दू शायरी का एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक विषय है। उसके प्रेम, ममता, स्नेह, त्याग, बिछड़ने के दुख और यादों से जुड़े एहसासों ने शायरों को हमेशा प्रभावित किया है। इस संग्रह में अलग-अलग शायरों की 10 ऐसी नज़्में शामिल हैं, जिनमें माँ को विभिन्न भावनात्मक और मानवीय संदर्भों में विषय बनाया गया है। कहीं माँ के निस्वार्थ प्रेम और स्नेह का वर्णन है, कहीं उसके त्याग और दुआओं का ज़िक्र है, तो कहीं माँ से बिछड़ने का दर्द और उसकी यादों की कसक उभरकर सामने आती है। यह संग्रह माँ से जुड़े प्रेम, एहसासों और यादों के विभिन्न काव्यात्मक रंगों को समझने और इस अनमोल रिश्ते की अहमियत को महसूस करने का एक सुंदर साहित्यिक सफ़र है।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए