सारे मौसम जी बहलावें सारे लें जी जीत पिया जी
सारे मौसम जी बहलावें सारे लें जी जीत पिया जी
इक रुत आवे इक रुत जावे जीवन जाए बीत पिया जी
हर मय्या का अपना आँगन हर आँगन की अपनी बिपता
हर आँगन की अपनी शिक्षा अपनी निंदिया रीत पिया जी
मैं जमना उस पार की बासी इक ड्योढ़ी की रानी दासी
के पोछो हो मोह कहानी मैं क्या जानूँ पीत पिया जी
इक पल जिस के हेठ न छाया जो बैठा सो वो पछताया
माया देखो जीवन की सब विद्या इस के भीत पिया जी
मन को इतनी बात सुझावे सब भोगें यो भोग बराबर
क्या मौजी क्या जी का रोगी क्या चौकन्ना चीत पिया जी
सब को अपने रोग इकहरे सब के अपने खेत सुनहरे
सब का अपना मन मन भावन और अपना मन-मीत पिया जी
क्या रावन क्या राम की भगती हर मन अपना राग अलापे
जिस का खावे उस का गावे यो मन भाता गीत पिया जी
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.