Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

तन्हाई जब शोर मचाने लगती है

अजीतेंद्र आज़ी तमाम

तन्हाई जब शोर मचाने लगती है

अजीतेंद्र आज़ी तमाम

MORE BYअजीतेंद्र आज़ी तमाम

    तन्हाई जब शोर मचाने लगती है

    कमरे की हर चीज़ डराने लगती है

    कैसे आख़िर हुस्न के 'ऐब दिखाई दें

    देखें तो मद-होशी छाने लगती है

    ये 'आलम है आज अगर अच्छाई करो

    दुनिया अपना रंग दिखाने लगती है

    जाने किस का साया है इस दुनिया पर

    ख़ुद में ख़ुद को ही दफ़नाने लगती है

    एक बुरी 'आदत है इस ख़ामोशी की

    माज़ी की तस्वीर बनाने लगती है

    जैसे ही सोने की कोशिश करता हूँ

    कोई आहट दिल धड़काने लगती है

    बंद करूँ दरवाज़ा तो इक हैरानी

    खिड़की पर अधिकार जमाने लगती है

    जूँ ही अपने दिल के अन्दर जाता हूँ

    दिल की दुनिया बाहर आने लगती है

    थक जाती है जब ग़म से लड़ते लड़ते

    रूह बदन से आँख चुराने लगती है

    मरना क्या है हिज्र के मारों से पूछो

    धीरे धीरे लाश ठिकाने लगती है

    ऐसी फ़ितरत होती है चालाकी की

    अपने घर को आग लगाने लगती है

    संबंधित टैग

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए