बाहर आते डरते हैं अपने अपने अफ़्साने से
बाहर आते डरते हैं अपने अपने अफ़्साने से
कल तक जो दीवाने थे अब लगते हैं दीवाने से
सब के पास कई नासेह हैं और सभी समझाते हैं
अक्सर लोग बिगड़ जाते हैं बहुतों के समझाने से
जिस की प्यास को कम पड़ती हो सहरा की पहनाई भी
उस की प्यास न नापी जाए साक़ी के पैमाने से
क्यों इतने मग़रूर हैं 'राही' क्यों इतना इतराते हैं
गंगा तट वीरान न होगा इक उन के उठ जाने से
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.