यूँ ही ज़ख़्मों की नुमाइश कू-ब-कू करते रहो
यूँ ही ज़ख़्मों की नुमाइश कू-ब-कू करते रहो
जाओ अपने आप को बे-आबरू करते रहो
इक मुसीबत ये है फिर बुज़दिल समझ लेते हैं लोग
नर्म लहजे में भी कब तक गुफ़्तुगू करते रहो
मेरे ज़िम्मे तो बहुत से काम हैं मैं तो चला
तुम ने कुछ करना नहीं तुम हाओ-हू करते रहो
पहली ठोकर से ही जब घबरा गए तो जाओ फिर
घर में बैठो ख़्वाब देखो आरज़ू करते रहो
दिन में सूरज था तो तुम ने रात का सोचा नहीं
अब अँधेरे में दियों की जुस्तुजू करते रहो
आख़िरश फट जाएगा 'काशिफ़' लिबास-ए-ज़िंदगी
जी रहे हो जब तलक उस को रफ़ू करते रहो
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.