नज़र के सामने जब तक सनम नहीं होता
नज़र के सामने जब तक सनम नहीं होता
सुकून-ए-दिल नहीं मिलता करम नहीं होता
तुम्हारे हिज्र में ये हाल हो गया है मिरा
सितमगरों का भी मुझ पर सितम नहीं होता
दिलों के बीच अगर फ़ासला ज़रा भी हो
त'अल्लुक़ात में फिर वो भरम नहीं होता
तिरी निगाह का जादू असर दिखाता है
सिवाए उस के मिरा दिल भी नम नहीं होता
मैं चाहता हूँ भुला दूँ तिरी मोहब्बत को
मगर जुदाई का एहसास कम नहीं होता
जो तुम मिलो तो हर इक शय हसीन लगती है
बिछड़ के तुम से मिरा दर्द कम नहीं होता
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.