Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

बहुत दिनों की बात है....

सलाम मछली शहरी

बहुत दिनों की बात है....

सलाम मछली शहरी

MORE BYसलाम मछली शहरी

    बहुत दिनों की बात है

    फ़ज़ा को याद भी नहीं

    ये बात आज की नहीं

    बहुत दिनों की बात है

    शबाब पर बहार थी

    फ़ज़ा भी ख़ुश-गवार थी

    जाने क्यूँ मचल पड़ा

    मैं अपने घर से चल पड़ा

    किसी ने मुझ को रोक कर

    तिरी अदा से टोक कर

    कहा था लौट आइए

    मिरी क़िस्म जाइए

    जाइए जाइए

    मुझे मगर ख़बर थी

    माहौल पर नज़र थी

    जाने क्यूँ मचल पड़ा

    मैं अपने घर से चल पड़ा

    मैं चल पड़ा मैं चल पड़ा

    मैं शहर से फिर गया

    ख़याल था कि पा गया

    उसे जो मुझ से दूर थी

    मगर मिरी ज़रूर थी

    और इक हसीन शाम को

    मैं चल पड़ा सलाम को

    गली का रंग देख कर

    नई तरंग देख कर

    मुझे बड़ी ख़ुशी हुई

    मैं कुछ इसी ख़ुशी में था

    किसी ने झाँक कर कहा

    पराए घर से जाइए

    मिरी क़िस्म आइए

    आइए आइए

    वही हसीन शाम है

    बहार जिस का नाम है

    चला हूँ घर को छोड़ कर

    जाने जाऊँगा किधर

    कोई नहीं जो टोक कर

    कोई नहीं जो रोक कर

    कहे कि लौट आइए

    मिरी क़िस्म जाइए

    बहुत दिनों की बात है

    फ़ज़ा को याद भी नहीं

    ये बात आज की नहीं

    बहुत दिनों की बात है

    स्रोत :
    • पुस्तक : Jagjit Chitra Ki Ghazlen (पृष्ठ 113)
    • रचनाकार : Jagjit Chitra
    • प्रकाशन : Daimond Pocket Books, Daryaganj
    Suggested Book
    Majmua-e Salam Machhli Shehri book cover

    Majmua-e Salam Machhli Shehri

    Publication: Rekhta Publications
    Buy This Book

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए